फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   27 सेंटर पर 18 हजार छात्रों ने दी नीट की परीक्षा

27 सेंटर पर 18 हजार छात्रों ने दी नीट की परीक्षा

Mon, 07 May 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
27 सेंटर पर 18 हजार छात्रों ने दी नीट की परीक्षा
27 सेंटरों में 18 हजार छात्रों ने दी नीट
विज्ञापन


- फिजिक्स का पेपर रहा लंबा, केमिस्ट्री और बायलॉजी का पेपर एनसीईआरटी की बुक्स से आया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्ट्रीम में डाक्टर बनने के लिए शहर में नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट 27 सेंटरों पर लिया गया। इसमें 18 हजार छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई। पेपर का टाइम सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक था। नीट के तीन घंटे के प्रश्न पत्र में कुल 180 प्रश्न आए थे। इसमें फिजिक्स के 45, केमिस्ट्री के 45 और बायलॉजी के 90 प्रश्न आए थे। नीट की परीक्षा देने आए सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिद सिंह कालेज की अर्शप्रीत कौर और रूपम कुमार ने बताया कि फिजिक्स का पेपर लंबा था। स्टूडेंट्स करीब 30 से 40 प्रश्न ही हल कर पाए। फिजिक्स के सात प्रश्न पिछले साल के प्रश्न पत्र से आए थे। वहीं, केमिस्ट्री के पेपर में 11वीं और 12वीं से 20 प्रश्न पूछे गए। यह पेपर लंबा नहीं था। इस पेपर में प्रश्न एनसीईआरटी की बुक्स से पूछे गए थे। वहीं जीव विज्ञान में 90 प्रश्न आए थे। यह पेपर भी स्टूडेंट्स का संतोष जनक रहा है।


ड्रेस कोड नहीं फॉलो कर रहे छात्र
नीट की परीक्षा से पहले हर बार गाइडलाइन जारी की जाती है कि छात्र सिंपल कपडे़ पहनकर परीक्षा केंद्र पर आएं, लेकिन परीक्षा देने आए स्टूडेंट इसकी हर बार अनदेखी करते हैं। चेकिंग के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरु गोबिंद सिंह कालेज में एग्जाम देने आई छात्रा के कालर को काट दिया गया। वहीं जीएमएसएसएस- 15, 19 सहित अन्य एग्जाम सेंर्ट्स में जनेऊ उतरवाए गए। कलाई में धागा पहनकर आए छात्रों के धागे काटे गए। चेकिंग के लिए नीट के लिए सभी स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंर्ट्स में एक घंटे पहले बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed