{"_id":"5952b0b54f1c1b463c8b4577","slug":"31498591413-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 पीसीएस अफसरों को आईपीएस बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 पीसीएस अफसरों को आईपीएस बनाने की तैयारी
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
18 पीसीएस को आईपीएस बनाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के 18 पीसीएस अधिकारी जल्द ही आईएएस बन जाएंगे। राज्य सरकार ने इन 18 अधिकारियों समेत कुल 54 पीसीएस अफसरों के नाम यूपीएससी को भेज दिए हैं। इतने अफसरों के नाम भेजने का कारण यह है कि सरकार ने उक्त 18 पदों में से हर पद के लिए तीन-तीन अधिकारियों के नाम यूपीएससी को सुझाए हैं। इन्हीं अधिकारियों की सूची में से यूपीएससी 18 पीसीएस को आईएएस अधिकारी चुनेगी। गौरतलब है कि पीसीएस को आईएएस बनाए जाने की प्रक्रिया गत नवंबर माह में ही पूरी की जानी थी, लेकिन इस संबंध में प्रस्तावित बैठक स्थगित हो जाने के कारण यह मामला लटक गया। अब यूपीएससी की बैठक छह जुलाई को तय की गई है, जिसमें पंजाब के अफसरों की सूची पर फैसला लिया जाएगा।