फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3.07 kg less gas found in cylinder, now you will have to pay a fine of Rs 3.25 lakh

Panchkula News: सिलिंडर में 3.07 किलोग्राम कम निकला गैस अब देना होगा 3.25 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 13 Sep 2024 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
3.07 kg less gas found in cylinder, now you will have to pay a fine of Rs 3.25 lakh
उपभोक्ता आयोग ने गैस एजेंसी पर बीस हजार का हर्जाना और 5500 रुपये अदालती खर्च अदा करने के आदेश भी दिया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ग्राहक को सिलिंडर में 3.07 किलोग्राम गैस कम देने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने सेक्टर-16 आशीर्वाद गैस एजेंसी पर मानसिक, आर्थिक नुकसान के लिए बीस हजार रुपये हर्जाना लगाया है। इसके अलावा 5,500 रुपये अदालती खर्चा अदा करने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा आयोग ने दो लाख रुपये पीजीआई गरीब रोग कल्याण कोष में जमा करने के आदेश भी दिए हैं। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी को भी एक लाख रुपये पीजीआई गरीब रोग कल्याण कोष में जमा करने होंगे। इस मामले में आयोग ने कुल 3.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

कालका के गांव कोना निवासी रंजीत सिंह ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को दी शिकायत में बताया कि वह 2016 से आशीर्वाद गैस एजेंसी से भारत गैस की सर्विस ले रहा है। 1 जुलाई 2020 को सेक्टर-16 आशीर्वाद गैस एजेंसी ने उसे सिलिंडर डिलीवर किया। उसने सिलिंडर की जांच की तो उसमें 3.07 किलोग्राम गैस कम निकली। उसने इसकी शिकायत आशीर्वाद गैस एजेंसी से की। एजेंसी ने इसके बदले गैस के दो सिलिंडर मुफ्त में देने का ऑफर दिया। शिकायतकर्ता ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से की। विभाग ने इसकी जांच की तो सिलिंडर का वजन कम निकला। इसके बाद सिलिंडर को उन्होंने कब्जे में ले लिया। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सीएम विंडो और पंचकूला के डीसीपी को भी दी थी। इसके बाद उसने उपभोक्ता आयोग में केस फाइल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed