फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   30 minutes of rain opened the pole, water accumulated everywhere

30 मिनट की बारिश, तीन दिन भरा रहता है पानी

Fri, 03 Jul 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
30 minutes of rain opened the pole, water accumulated everywhere
पंचकूला। नगर निगम को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के लोगों को नारकीय जीवन यापन करना पड़ रहा है। वीरवार को 30 मिनट हुई हल्की बारिश से ही पार्क के साथ की सड़क पर पानी जमा हो गया। रोड गलियां साफ न होने से इस स्थान पर तीन दिन तक कीचड़ फैला रहता है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले कर्मचारियों और फैक्ट्री संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि इस समस्या से नगर निगम के अधिकारी अवगत नहीं हैं, लेकिन वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पिछले साल बारिश के मौसम में लोगों ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त राजेश जोगपाल से इस समस्या के समाधान को लेकर शिकायत की थी। जोगपाल के आदेश पर निगम के कुछ कर्मचारी और अधिकारी मौके पर भी पहुंचे थे, लेकिन वह चंद मिनट रुकने के बाद लौट गए थे। इसके बाद आजतक यहां कोई नहीं आया। महिंद्रा सर्विस सेंटर के साथ लगती दीवार के साथ ही नगर निगम ने कूड़े का डस्टबिन रखा हुआ है। यहां अधिकांश लोग कूड़ा डस्टबिन में न डालकर बाहर ही फेंक देते हैं। जिसके चलते जब बारिश होती है तो सारा कूड़ा आसपास फैल जाता है। वहीं यहां से गुजरने वालों को बदबू का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब नगर निगम के ईओ जरनैल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह जल्द इस समस्या का समाधान करवाएंगे। उनके संज्ञान में अभी तक ये मामला नहीं था। सड़क किनारे पानी क्यों जमा होता है इस दिशा में भी कर्मचारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed