फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   30 deaths in two days due to corona infection in Punjab, 1054 new cases

पंजाब में कोरोना संक्रमण से दो दिन में 30 मौतें, 1054 आए नए मामले

Sun, 15 Nov 2020 08:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
30 deaths in two days due to corona infection in Punjab, 1054 new cases
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। दो दिन में राज्य में कोरोना से 30 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4458 पहुंच गई है। इसके अलावा 14 और 15 नवंबर में संक्रमण के 1054 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 141658 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2868278 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 141658 दर्ज की गई है। 131431 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 140 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 18 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 861 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 503 और पटियाला में 401 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को हुई मौतों में अमृतसर में 1, बठिंडा में 4, फाजिल्का में 1, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 2, जालंधर में 5, कपूरथला में 1, लुधियाना में 1, एसएएस नगर में 1, मुक्तसर में 2 और संगरूर में 2 मामले शामिल हैं। वहीं, शनिवार को फाजिल्का में 1, जालंधर में 2, संगरूर में 2 और पटियाला में 3 मौतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed