{"_id":"62ba0f148f229d12bb2c5bca","slug":"3-more-deaths-due-to-corona-infection-in-punjab-131-new-patients-found-panchkula-news-pkl4549274122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना संक्रमण से 3 और मौत, 131 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना संक्रमण से 3 और मौत, 131 नए मरीज मिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में सोमवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 131 लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली सहित 5 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। मोहाली में 42 और लुधियाना में 30 नए मरीज मिले हैं।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिरोजपुर, लुधियाना और मोहाली में संक्रमण से 1-1 की मौत हुई है। कुल मिले 131 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली में 42, लुधियाना में 30, बठिंडा, जालंधर, पटियाला में 11-11, फरीदकोट में 8, फतेहगढ़ साहिब में 4, तीन अन्य जिलों में 3-3 और 5 अन्य जिलों में 1-1 नए मरीज मिला है। अप्रैल से अब तक 3273 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
17 दिन में 686 बढ़े एक्टिव केस
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 17 जून से अब तक एक्टिव केसों की संख्या 921 पहुंच गई है जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 17 दिनाें में राज्य में 686 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।