फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   29 year old youth dies after being hit by a car in Laldu

Panchkula News: लालड़ू में कार की टक्कर लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 04 Apr 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
29 year old youth dies after being hit by a car in Laldu
लालड़ू। लिंक रोड पर स्थित गांव संगौथा के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 29 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र दीप सिंह निवासी जस्तना खुर्द के तौर पर बताई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्भय सिंह ने बताया कि 30 मार्च को मनजिंदर सिंह निवासी लैहली अपने दोस्त हरजिंदर सिंह पुत्र दीप सिंह निवासी जास्तनां खुर्द को अपनी बाइक के पीछे बैठाकर अंबाला की ओर जा रहा था। मनजिंदर सिंह बाइक चला रहा था और हरविंदर पीछे बैठा था। जैसे ही वे गांव संगौथा चौक के नजदीक पहुंचे तो अचानक एक लावारिस पशु उनकी बाइक के सामने आ गया। जिसे देखकर उन्होंने अपकी बाइक रोक ली, लेकिन तभी अंबाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनजिंदर सिंह कच्ची सड़क की ओर गिर गया, जबकि हरजिंदर सिंह पक्की सड़क पर गिर जाने से उसकी छाती और सर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

हादसे के समय उनके पीछे अन्य मोटरसाइकिल पर आ रहे मृतक हरजिंदर के भाई नरेंद्र सिंह ने उन्हें प्राइवेट वाहन द्वारा अंबाला शहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाॅक्टरों ने हरजिंदर की नाजुक हालत देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। लेकिन हालत में सुधार ना होता देख हरजिंदर को पीजीआई से छुट्टी करवा कर अंबाला स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार दौरान आज हरजिंदर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई नरेंद्र के बयान पर नंबर नोट फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा। मृतक कृषि का काम करता था। मृतक अपने परिवार में पत्नी के साथ एक तीन साल की बेटी, एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed