फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   29 roads will be made shiny in Kalka-Morni and Raipur Rani

Panchkula News: कालका-मोरनी और रायपुररानी में 29 सड़कें होंगी चकाचक

Sat, 04 Oct 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
29 roads will be made shiny in Kalka-Morni and Raipur Rani
पंचकूला। कालका विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग ने 29 सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए हरी झंडी दे दी है। क्षेत्र की 29 सड़कों की मरम्मत के लिए 24.89 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इस बजट से चार साल पहले बनी सड़कों से लेकर 10 से 15 साल पुरानी सड़कों की रिकार्पेटिंग की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने में पीडब्ल्यूडी को करीब 6 से 7 महीने का वक्त लगेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईई नरेश ने बताया कि सरकार ने क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र की विभिन्न लिंक सड़कों और गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही भी सुगम होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुल 29 सड़कों की मरम्मत की मंजूरी दी गई है। इनमें मोरनी-त्रिलोकपुर सड़क, गणेशपुर गांव जाने वाली सड़क, सामलशान देवी मंदिर के लिए लिंक रोड और रामपुर से राणा गांव के बीच सड़क का निर्माण शामिल है। इसके अलावा बड़हौर से मंडेटों, काजमपुर से जयंतीपुर, बारीवाला जिया से रामपुर, कंडईवाला लिंक रोड और बदहौर-नारिनपुर रोड से डाकरा तक की सड़कों को भी दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट पास हुआ है।
विज्ञापन



वहीं, चंडीमंदिर जल्लान से मंधाना सर सेकंडरी स्कूल तक सड़क, भावली तक सड़क, बजीदपुर से हंगोली तक, ककराली से बेहबलपुर सड़क, पीयारेवाला-भूड गांव लिंक रोड, गढ़ी से टक्करनवाला मार्ग, एनएच-73 से नावोद्य विद्यालय जाने वाली सड़क, हंगोली से समानव और रायपुरानी त्रिलोकपुर से मनक टबरा मार्ग की सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी से बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद जगी

भूड गांव सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे सड़क सुधार की मांग कर रहे थे, अब मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद जगी है कि जल्द काम शुरू होगा। वहीं, जेईई नरेश ने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सुदूर गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखते हुए पूरे किए जाएंगे।



बॉक्स

इन सड़कों पर इतना किया जाएगा खर्च

सड़क राशि

मोरनी-त्रिलोकपुर रोड - 199.18 लाख

गणेशपुर गांव - 98.16 लाख

समलाशन देवी मंदिर रोड - 47.64 लाख

रामपुर से राणा वाया भोला खेड़ी - 22.75 लाख

बधोर से मंडेटों रोड - 70 51 लाख

काजमपुर से जयंतीपुर - 13.73 लाख

बारीवाल जिया से रामपुर -20.74 लाख

लिंक रोड से कंडईवाला - 84.09


बधोर नारिनपुर रोड से डकरा - 71.78


लिंक रोड बलदवाला धनदेव - 54.75

लिंक रोड भूड से भूड मरासिअन - 56.12

चंडीमंदिर जल्लान से मंधाना सर सेकंडरी स्कूल तक - 146.09

भावली रोड - 273.25 लाख

लिंक रोड फिरोजपूर - 54.91 लाख

बाजीदपुर से हंगोली - 112.31 लाख

ककराली से बेहबलपुर रोड - 81.72 लाख

हरीपुर रोड - 17.98 लाख

टिब्बी माजरा रोड - 31.55 लाख

प्यारेवाला से भूड रोड - 138.17 लाख

मंडेटों से धरवाला - 23.11 लाख

लिंक रोड गढी से तरकनवाला रोड - 41.07 लाख

भगवानपुर रोड - 45.01 लाख

एनएच- 73 से नवोदय विद्यालय रोड - 54.27 लाख

हंगोली से समनवा रोड - 68.96 लाख

तबेर से सरकपुर रोड - 64.07 लाख

हंगोला से भवली रोड - 62.98 लाख

रायपुररानी त्रिलोकपुर रोड से मनक टबरा रोड -124.66 लाख

लिंक रोड खेडी से हरयोली - 51.28 लाख

हंगोली वाया समलेहड़ी रोड - 358.05 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed