{"_id":"5f1de5b48ebc3e63c56eb8ee","slug":"29-corona-positive-including-four-people-from-america-pkl-office-news-pkl382675289","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से आए चार लोगों समेत 29 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से आए चार लोगों समेत 29 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पंचकूला। यूएसए से आए चार लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही रविवार को जिले में 29 लोग संक्रमित मिले हैं। नए मामलों में पंचकूला के 19 जबकि बाहरी राज्यों और प्रदेशों के छह केस सामने आए हैं। अमेरिका से आए चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी में कोरोना की पुष्टि हुई है। बाहरी लोगों की जानकारी संबंधित विभागों को दी गई है। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिले में अभी तक 569 लोग पाजिटिव मिले हैं। इसमें पंचकूला के 432 और बाहरी जिलों और राज्यों के 106 जबकि यूएसएस से आए 31 लोग शामिल हैं।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि नाडा साहिब से 58 वर्षीय महिला, तीन वर्षीय बच्ची, सात वर्षीय बच्चे, सेक्टर-6 से 59 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-11 से पांच वर्षीय बच्चा, सेक्टर-21 से तीन वर्षीय बच्चा, बरवाला से 35 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-21 से 24 वर्षीय युवक, गांव कुंडी से 22 वर्षीय युवती, पिंजौर से 34 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-19 पंचकूला से 30 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय बुजुर्ग, तीन वर्षीय बच्चा, सेक्टर-8 से 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-12ए से 31 वर्षीय व्यक्ति, मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 से 24 वर्षीय युवक, गांव जलोली से 49 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-21 पंचकूला से 34 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा पीर मुछल्ला से 42 वर्षीय पुरुष, बलटाना से 33 वर्षीय व्यक्ति, चंडीगढ़ से 25 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र से 30 वर्षीय व्यक्ति, मनीमाजरा से 45 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। शहर में जिस एरिया से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं, वहां नगर निगम की तरफ से सैनिटाइज करवा जा रहा है।