फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   28 teams of NCB will stop drugs in Punjab

पंजाब में नशे को रोकेंगी एनसीबी की 28 टीमें

Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
28 teams of NCB will stop drugs in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में नशे को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को वर्चुअल माध्यम से पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने सुरक्षा एजेंसियां और 7 राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि नशे के खिलाफ एनसीबी पंजाब में 28 टीमों की तैनाती करेगी। साथ ही हर राज्य में नशे के खिलाफ नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव का एलान होने के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब वीके भावरा ने शनिवार को राज्य में नशे की आमद को रोकने के लिए अलग-अलग राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच और ज्यादा तालमेल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। डीजीपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नशे की स्थिति का जायजा लेने के लिए की गई उच्च स्तरीय तालमेल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। यह बैठक मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो-कम-राज पुलिस नोडल अधिकारी चुनाव, पंजाब द्वारा करवाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, राजस्थान पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के नुमाइंदों ने भाग लिया। मीटिंग में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और यूटी चंडीगढ़ आदि राज्यों के मुख्य ड्रग कंट्रोलरों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी पड़ोसी राज्यों और एजेंसियों ने नोडल अफसर नियुक्त करने का फैसला लिया है। ये नोडल अफसर नशे संबंधी किसी भी जानकारी, खुफिया जानकारी को तत्काल तौर पर साझा करने के लिए अपने मोबाइल नंबर आपस में साझा करेंगे और एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाएंगे, जिससे नशों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बिना समय गंवाए काबू किया जा सके।
सभी नुमाइंदों ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों के दोषी भगोड़े अपराधियों (पीओ) और पैरोल जंपरों की सूची साझा करने का फैसला किया है। उन्होंने बेहतर तालमेल वाली कार्रवाई को अंजाम देने के लिए नशों की तस्करी में शामिल लोगों के विवरण आपस में साझा करने का भी फैसला किया। एनसीबी अथॉरिटी द्वारा पंजाब में 28 टीमें तैनात की जाएंगी जिससे नशों के विरुद्ध प्रभावशाली कार्रवाई की जा सके।
विभिन्न नशीले पदार्थों की तस्करी के स्रोतों बारे जानकारी देते हुए डीजीपी ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले कंटेनरों में नशों की तस्करी को रोकने के लिए इंटीग्रेटड चेक पोस्ट, अटारी में चेकिंग तेज करने की जरूरत पर जोर दिया और पड़ोसी राज्यों द्वारा अंतरराज्यीय सरहदों को सील करने के लिए भी कहा। उन्होंने आईजीपी, सीमा सुरक्षा बल, जालंधर, पंजाब फ्रंटियर को अंतरराष्ट्रीय सरहद पर चौकसी और गश्त को तेज करने के लिए भी कहा।
उन्होंने ग्वालियर स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से अपील की कि वह उन क्षेत्रों में भुक्की और अफीम की गैर-कानूनी सप्लाई की चेकिंग को यकीनी बनाएं, जहां खसखस की खेती की जाती है। इसके साथ ही उत्तरी क्षेत्र के मुख्य ड्रग कंट्रोलरों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि नशीली दवाओं की गैर-कानूनी सप्लाई रोकी जा सके।

एसपीएनओ इलेक्शन ईश्वर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है और पंजाब के सीपीज, एसएसपीज को नशे के विरुद्ध चौकसी और तेज करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई भी नशे की तस्करी या तस्करी में शामिल पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed