फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   276 devotees donated blood in Raipurrani and Kalka

Panchkula News: रायपुररानी और कालका में 276 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 16 Sep 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
276 devotees donated blood in Raipurrani and Kalka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी-कालका। संत निरंकारी सत्संग भवन रायपुररानी और कालका में रविवार को 276 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। रायपुररानी में 172 जबकि कालका में 104 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। रायपुररानी में शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मंडल पंचकूला के संयोजक एसके सोनी, स्थानीय मुखी रामसरूप और क्षेत्रीय संचालक राजेश गौड़ ने किया।

कालका में शिविर का उद्घाटन राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया। शिविर में नप चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा और विधायक प्रदीप चौधरी भी पहुंचे थे। रायपुररानी में एसके सोनी ने कहा कि रक्तदान से किसी की मदद करके जो संतोष प्राप्त होता है, वह अद्वितीय है। शिविर में अजय वर्मा ने 27वीं बार रक्तदान किया। पीजीआई चंडीगढ़ की 16 सदस्यीय टीम ने डॉ. आशीष के नेतृत्व में रक्त एकत्र किया। कालका में संयोजक तारा सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed