फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   27 voters above 85 years of age will vote at home in the elections

Panchkula News: चुनाव में 85 वर्ष से अधिक 27 मतदाता घर पर ही करेंगे मतदान

Sat, 18 May 2024 04:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
27 voters above 85 years of age will vote at home in the elections
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों के घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जिले के 9053 में से 27 मतदाताओं ने फार्म-12डी भरकर पोस्टल बैलेट पेपर से यानि घर पर ही मतदान करने के लिए इच्छा जाहिर की है। कालका में ऐसे 9 और पंचकूला जोन में 18 मतदाताओं ने घर पर ही मतदान की इच्छा जाहिर की है। उक्त जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांति पूर्ण करवाने के लिए जिले में पर्याप्त मोबाइल पोलिंग टीमों का गठन किया है। पोलिंग पार्टी में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर और पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। पोलिंग पार्टी के कर्मचारी संबंधित मतदाता के निवास स्थान पर जाएंगे और बैलेट पेपर से वोट डलवाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही वोटिंग का समय भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


कहां से कितने मतदाताओं ने घर से मतदान की जताई इच्छा
डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि जिले में 6619 बुजुर्ग मतदाता और 2434 दिव्यांग मतदाता हैं। 01-कालका विधानसभा में 85 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के 2779 बुजुर्ग मतदाता और 1206 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इनमें से नौ मतदाताओं ने घर से वोट करने का आवेदन किया है। 02-पंचकूला विधानसभा में 85 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के 3840 बुजुर्ग और 1228 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इनमें से 18 मतदाताओं ने घर से वोट करने का आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 01-कालका विधानसभा में पार्ट नंबर 212 वोटर संख्या 560 पर 104 वर्षीय शांति पत्नी मकतुल सिंह और पार्ट नंबर 143 वोटर संख्या 756 पर 102 वर्षीय द्रौपदी पत्नी काला राम और 02-पंचकूला विधानसभा में पार्ट नंबर 192 वोटर संख्या 1040 पर 109 वर्षीय रोजी पत्नी पतिराम, पार्ट नंबर 146 वोटर संख्या 409 पर 103 वर्षीय दुग्गी पत्नी कपूरिया और पार्ट नंबर 150 वोटर संख्या 58 पर 100 वर्षीय छज्जू पत्नी रज्जा सबसे उम्रदराज वोटरों में शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए आयोग की तरफ से जो नियम निर्धारित हैं, उनकी पूरी तरह से पालना सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जो भी बैलेट पेपर लेकर आएगी, उसके पीछे संबंधित एआरओ के हस्ताक्षर जरूर हों। उन्होंने घर से वोटिंग करने वाले बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित तिथि को घर पर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed