{"_id":"600492408ebc3e33dc3e685f","slug":"27-cases-of-corona-were-found-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4009980106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना के 27 मामले पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना के 27 मामले पाए गए
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के जिले में रविवार को 27 नए मामले पाए गए हैं। इसमें 23 मामले पंचकूला के हैं। जिसमें 11 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा संक्रमण का रिकवरी रेट 96.71 फीसदी तक पहुंच चुका है। जिले में रविवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बरवाला में एक, कालका में दो, एमडीसी-5 में एक, पिंजौर में दो, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-16 में दो, सेक्टर-17 में दो, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-21 में तीन, सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-8 में एक, सेक्टर-9 में दो और टांगरा हंसुआ में एक मामला सामने आया है।
संक्रमण के 197 केस सक्रिय
पंचकूला। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,51,597 सैंपल लिए हैं। इसमें से कुल 13,597 संक्रमण के मामले मिले हैं। पंचकूला में 10,349 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10,007 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 197 मामले ही संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयास से पंचकूला में कोरोना को ज्यादा फैलने नहीं दिया गया। अब वैक्सीनेशन होने लगा है, इससे कोरोना के मामलों को कंट्रोल किया जा सकेगा।