{"_id":"6000a82f8ebc3e31d1012705","slug":"26-new-infected-with-corona-in-panchkula-pkl-office-news-pkl400683266","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना से 26 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना से 26 नए संक्रमित
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 26 नए संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से संक्रमित पए गए मामलों में 17 मामले पंचकूला के हैं। इसमें 8 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 145 पर पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.64 फीसदी तक पहुंच चुका है। जिले में वीरवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार किए जा रहे हैं। टेस्ट की संख्या आठ सौ तक है। सीएमओ ने बताया कि विभाग द्वारा चंडीमंदिर में एक, एमडीसी 5 में एक, पिंजौर में एक, सेक्टर-17 में एक, सेक्टर-19ग में तीन, सेक्टर-दो में दो, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-6 में दो, सेक्टर-8 में एख, सेक्टर-9 में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
पंचकूला में 200 हैं सक्रिय
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 149308 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13520 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10281 पॉजिटिव मामले सामने आए। इन मामलों में से अब तक 9936 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 200 मामले ही कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन आ चुकी है। यह 16 जनवरी से पंचकूला में लोगों को लगाई जाएगी।