{"_id":"607f3d988ebc3e246b0d8323","slug":"252-cases-of-uk-strain-in-haryana-bureau-news-pkl410999486","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में यूके स्ट्रेन के 250 से अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में यूके स्ट्रेन के 250 से अधिक मामले
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमितों के साथ यूके स्ट्रेन के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए करीब 40 हजार नमूनों में से 252 में यूके स्ट्रेन मिला है। ये मामले एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिलों में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है। पिछले सप्ताह तक नए स्ट्रेन के सिर्फ 12 मामले थे। इनमें से 10 करनाल और 2 गुरुग्राम में मिले थे। चार-पांच दिन में ही यूके स्ट्रेन के मामले 21 गुना बढ़े हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है।
राहुल गांधी को दिल्ली में इलाज नहीं मिलता तो हरियाणा में करवा देंगे : विज
राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर राहुल गांधी को दिल्ली में इलाज नहीं मिलता है तो हम हरियाणा में उनका इलाज कराएंगे। विज ने दिल्ली सरकार भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतनी स्वास्थ्य सुविधाएं होते हुए भी वहां की सरकार व्यवस्था नहीं बना पा रही है। वहां के लोगों को इसका जवाब मांगना चाहिए। विज ने कहा कि हरियाणा में जो भी इलाज के लिए आएगा, उसको निराश नहीं जाने दिया जाएगा।