{"_id":"67993aec190db7bc6a0c292e","slug":"250-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-job-accused-arrested-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-119109-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ मौली जांगरा निवासी ओमप्रकाश और रामगढ़ निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को सेक्टर-20 पुलिस ने कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 निवासी पीड़ित वर्षा ने पुलिस को बताया कि उसके पापा की चाय की दुकान है। जहां पर दोनों आरोपी चाय पीने आते थे। दोनों ने पापा से उसको नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपयों की डिमांड की। उनके कहने पर दोनों को ढाई लाख रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा धमकी भी देने लगे।
पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-20 में दी। आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर कर कार्रवाई की गई। इस मामले में थाना सेक्टर-20 में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगपाल सिंह ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों का काबू किया था। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश से 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। रिमांड के दौरान दूसरे आरोपी सुरेश से बकाया राशि रिकवर की जाएगी।