फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   250 gyms inaugurated for rural youth, free equipment will be available for eight sports

Panchkula News: ग्रामीण युवाओं के लिए 250 जिम का किया उद्घाटन, आठ खेलों के लिए मिलेंगे मुफ्त उपकरण

Mon, 13 Jan 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
250 gyms inaugurated for rural youth, free equipment will be available for eight sports
लोगों को सम्मानित करते सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद 
पंचकूला। सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर रविवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण युवाओं के लिए एक साथ 250 जिम का उद्घाटन किया। इसके अलावा आठ अधिसूचित खेलों के लिए मुफ्त खेल उपकरण और राज्य के वार्षिक खेल कैलेंडर में अंतर युवा क्लब खेलों को शामिल करने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रदेश के हर ब्लॉक में कम से कम एक आईटीआई खोलने की बात कही। 20 ब्लाकों में आईटीआई खोलने पर 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ अधिसूचित खेलों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट शामिल हैं। इसके अलावा हर साल खेल विभाग युवा क्लबों के लिए दो साहसिक खेल शिविरों का आयोजन करेगा। उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित करने वाले एक गीत का लोकार्पण भी किया। इसको प्रसिद्ध गायक नवीन पुनिया ने गाया। उन्होंने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को जॉब के ऑफर लेटर भी प्रदान किए। उन्होंने एनएसएस के अवार्डी युवाओं और वालंटियर्स को भी सम्मानित किया। सीएम ने स्वामी विवेकानंद को नमन कर युवाओं को प्रदेश से नशा की सामाजिक बुराई को समाप्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दो लाख युवाओं सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में दो लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पक्की सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने डोंकी रूट से युवाओं के विदेश भेजने पर चिंता जाहिर कर अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस गलत प्रक्रिया से बचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हारट्रोन के स्किल सेंटर मुख्य रूप से जिला स्तर पर खुले थे। अब एडवांस्ड स्किल सेंटर उप-मंडल और ग्रामीण विकास खंडों पर भी खोले जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और ब्लॉक चेन जैसी उभरती हुई तकनीकों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed