फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   24 SPOs will be recruited in the police department, selection will be held on July 10.

Panchkula News: पुलिस विभाग में 24 एसपीओ की होगी भर्ती, 10 जुलाई को होगा चयन

Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
24 SPOs will be recruited in the police department, selection will be held on July 10.
पंचकूला। पुलिस विभाग में 24 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की भर्ती निकली है। पुलिस विभाग में एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 10 जुलाई 2024 को भूतपूर्व सैनिकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से चयन किया जाएगा। उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म योग्यता, अनुभव, पूर्व सेवा संबंधी सभी मूल प्रमाण पत्र और प्रमाणित की छाया प्रतियां और चार पासपोर्ट फोटो सहित दिनांक 10 जुलाई को पुलिस लाइन मोगिनंद में सुबह 8 बजे पहुंचे सकते है।
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए यह आवश्यक है उनकी आयु 25 से 50 साल तक होनी चाहिए। उन्हें अनुशासनहीनता या मेडिकल के आधार पर न हटाया गया हो। पात्र चयनित उम्मीदवार केवल एक वर्ष की अवधि के लिए 20 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर रखे जाएंगे। यह मासिक मानदेय उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। चयनित सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा, लेकिन यह ध्यान रखा जाएगा कि उनकी तैनाती उनके नजदीकी पुलिस थाने जो कि उनके निवास स्थान के निकट हो वहां की जाए। चयनित सहायक बल के सदस्यों को भर्ती के समय दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी जूता और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए तीन हजार रुपये केवल एक बार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed