फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   24-hour helpline number issued for electricity bill complaints in Punjab.

Panchkula News: पंजाब में बिजली बिल शिकायतों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 26 Aug 2026 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
24-hour helpline number issued for electricity bill complaints in Punjab.
उपभोक्ताओं के बिलों से संबंधित शिकायत का 15 दिनों के अंदर किया जाएगा निपटारा : सौंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए दो समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी किए। ये नंबर बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए 24 घंटे काम करेंगे। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा।
उपभोक्ता +911613105055 और +911616650355 के माध्यम से पीएसपीसीएल से संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर गलत या सामान्य से अधिक राशि वाले बिलों की शिकायत की जा सकती है। अस्थायी रूप से जारी बिलों से संबंधित अन्य समस्याओं को भी दर्ज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने उपभोक्ताओं से 15 दिनों के भीतर शिकायतें दर्ज कराने की सलाह दी। इससे मामले की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन का उद्देश्य और मुफ्त बिजली
इस हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक सरल मंच देना है। यह मंच बिजली बिलों की शिकायतों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करेगा। सौंद ने दोहराया कि अस्थायी बिलों के कारण कोई भी पात्र उपभोक्ता वंचित नहीं होगा। पंजाब सरकार द्वारा प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed