फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   24 crore fine on electricity thieves in haryana.

हरियाणा में बिजली चोरों पर 24 करोड़ का जुर्माना, 12 मेगावाट की चोरी पकड़ी

Sun, 11 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
24 crore fine on electricity thieves in haryana.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बिजली चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार और शनिवार को 507 टीमों में शामिल 2500 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने छापामारी कर बिजली चोरी के 5508 मामले पकड़े। इनमें 12.5 मेगावाट से अधिक की बिजली चोरी हो रही थी। इन मामलों में बिजली चोरी करने वालों पर जांच टीमों ने 24 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सरकार को इससे भविष्य में 700 करोड़ रुपये तक राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन

बिजली चोरों के हौसले प्रदेश में किस कदर बुलंद हैं, यह अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे सीधे टावरों से बिजली चुरा रहे थे। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने साफ कर दिया कि सबूत मिलने पर बिजली चोरी में संलिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों को भी माफ नहीं किया जाएगा। नोटिस जारी करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम फ्लाइंग स्कवैड, दक्षिण हरियाणा और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस, पुलिस कर्मियों की 507 टीमों का गठन कर छापामारी की गई। छापामारी में मुर्गी फार्म, उद्योग, मोबाइल टावर, वाटर आरओ, पानी और दूध शीतलक संयंत्र, ईंट भट्टे, कोल्ड स्टोर और सड़क किनारे स्थित ढाबों सहित कुल 27,307 परिसर जांचे गए। छापामारी के बाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत प्रभाव से बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। कुल 12.5 मेगावाट बिजली चोरी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

बिजली कटौती में आएगी कमी : चौटाला
बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों का खुलासा होने से प्रदेश के बिजली विभाग के राजस्व में करोड़ों रुपये कीे वृद्धि होगी। इससे बिजली कटौती में कमी आएगी और वाणिज्य और घरेलू क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। जिन स्थायी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, वे जब अपना बकाया चुकाकर नए बिजली कनेक्शन लगवाएं। छापामारी से अन्य बिजली उपभोक्ताओं में बिजली चोरी न करने का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 13, शनिवार को 11 करोड़ का किया जुर्माना
शुक्रवार को 15349 कनेक्शन की जांच की गई, इनकी जांच के बाद 3273 बिजली चोरी के केस पकड़कर 13 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया। शनिवार को लगभग 12 हजार कनेक्शन जांचे गए, जिनमें लगभग 2300 बिजली चोरी के केस पकड़कर करीब 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। गुरुग्राम, कैथल, पानीनत, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रेवाड़ी, जींद, भिवानी, हिसार, नारनौल में बिजली चोर सबसे अधिक पकड़े गए हैं। पंचकूला जिला में सबसे कम बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed