फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   23 percent prisoners in jails are victims of Hepatitis C, Haryana and Punjab government should answer on treatment: High Court

जेलों में 23 प्रतिशत कैदी हेपेटाइटिस सी के शिकार, इलाज पर जवाब दें हरियाणा व पंजाब सरकार: हाईकोर्ट

Fri, 19 Jan 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
23 percent prisoners in jails are victims of Hepatitis C, Haryana and Punjab government should answer on treatment: High Court
चंडीगढ़। पंजाब की जेलों में 23 प्रतिशत कैदियों के हेपेटाइटिस सी के शिकार होने के आंकड़ों को चिंताजनक मानते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा व पंजाब सरकार को कैदियों के इलाज को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दोनों राज्यों को जेलों में मेडिकल स्टाफ व अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत हलफनामा सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जेलों में कैदियों की बदतर स्थिति को लेकर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई आरंभ की थी। कोर्ट को बताया गया कि जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत के पंजाब में 42 मामले थे जिनका राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व पंजाब मानवाधिकार आयोग ने निपटारा किया है। इसके साथ ही बताया गया कि पंजाब की जेलों में मेडिकल ऑफिसर के 42 पद मंजूर हैं और वर्तमान में 36 पद भरे हैं और केवल 6 पद खाली हैं। इसके साथ ही फार्मासिस्ट के 48 पद मंजूर हैं और केवल 35 पदों भरे हैं बाकी 13 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोर्ट को बताया गया कि पंजाब की जेलों में सर्वे के दौरान 23 प्रतिशत मरीज हेपेटाइटिस सी के शिकार पाए गए। इस पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए अब हरियाणा व पंजाब सरकार को हलफनामा दाखिल कर यह बताने का आदेश दिया है कि हेपेटाइटिस सी के रोगियों का किस प्रकार इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों राज्यों को जेलों में मौजूद मेडिकल स्टाफ व सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed