फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   220 more new vehicles for police and Furniture will be purchased for play-way schools

एक हजार करोड़ रुपए के सामान की खरीद को मंजूरी

Fri, 18 Feb 2022 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
220 more new vehicles for police and Furniture will be purchased for play-way schools
चंडीगढ़। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 1 हजार करोड़ रुपये के सामान की खरीद करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें पुलिस विभाग के लिए 220 और नई गाड़ियां और प्ले वे स्कूलों कोे लिए फर्नीचर की खरीद करना शामिल है। वीरवार को हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 23 एजेंडे रखे गए, जिनमें से 18 एजेंडों को मंजूरी दी गई। 5 एजेंडों को अगली बैठक के लिए रख लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटी की बैठक में पहली से 8वीं कक्षा तक के बच्चों की किताबों की छपाई को लेकर निर्णय लिया गया। इसके अलावा, प्ले-वे स्कूलों में कुर्सी, मेज और अलमारी खरीद, बिजली विभाग के लिए ट्रांसफार्मर व केबल की खरीद के अलावा जेलों में जैमर लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अटल भूजल योजना के तहत गांवों में ट्यूबवेल पर वॉटर फ्लो मीटर से जुड़ी खरीद प्रक्रिया भी पूरी की गई। इससे यह आसानी से पता चल सकेगा कि गांवों में कितनी मात्रा में पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

यूक्रेन के मामले पर केंद्र सरकार बनाए हुए है नजर
मुख्यमंत्री ने यूक्रेन और रूस के बीच पैदा हुए संकट पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय पूरी नजर बनाए हुए है। वहां रह रहे भारतीयों को हर संभव सहायता की जाएगी। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमआई के आंकड़े मदारी का खेल
मनोहर लाल ने एक निजी संस्था सीएमआई द्वारा पेश किए गए बेरोजगारी के आंकड़ों को मदारी का खेल बताया है। कहा, सीएमआई ने दिसंबर माह के दौरान हरियाणा में 36 फीसदी बेरोजगारी दिखाई थी, वहीं जनवरी में यह आंकड़ा घटकर 26 फीसदी दिखाया गया। यानि उनका दावा है कि सरकार ने एक महीने में 25 लाख लोगों को रोजगार दे दिया। इस संस्था के आंकड़ों का कोई पैमाना नहीं है, फर्जी आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से वास्तविक आंकड़ा एकत्र किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार एचएसएससी, एचपीएससी, कौशल रोजगार निगम के माध्यम से निरंतर रोजगार दे रही है।
बजट के बाद प्रदेशभर में होगा प्रवास
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से उनका प्रदेशभर का प्रवास रूक गया था। अब बजट की तैयारी चल रही है। बजट सेशन पूरा हो जाने के बाद प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

बैठक में मंत्री और आला अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, कमलेश ढांडा, अनूप धानक एवं खेल मंत्री संदीप सिंह उपस्थित रहे। वहीं, एसीएस वीएस कुंडू, पीके दास, देवेंद्र सिंह, अमित झा, राजीव अरोड़ा, टीवीएसएन प्रसाद, महावीर सिंह, प्रधान सचिव अनिल मलिक, जी अनूपमा, अरूण गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed