फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   220 crores will be spent on schemes of poor and needy: Chief Secretary

गरीबों-जरूरतमंदों की योजनाओं पर खर्च होंगे 220 करोड़ : मुख्य सचिव

Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
220 crores will be spent on schemes of poor and needy: Chief Secretary
चंडीगढ़। हरियाणा में गरीबों-जरूरतमंदों की योजनाओं पर चालू वित्त वर्ष में 220 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना और स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) की कार्यकारी समिति की 8वीं बैठक हुई। कौशल ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कम्युनिटी किचन गरीबों व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस समय राज्य में 100 कैंटीन चल रही हैं। सरकार ने अब और अधिक स्थानों पर ऐसी कैंटीन खोलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन है कि हरियाणा में कोई गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड किसानों व मजदूरों को किफायती भोजन उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 25 स्थानों पर अटल किसान-मजदूर कैंटीन चला रहा है। इनमें किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है। इसके अलावा 3 राजकीय कॉलेजों, 5 लघु सचिवालयों, 5 चीनी मिलों, 9 सरकारी कार्यालयों और 26 बीडीपीओ कार्यालयों के अलावा श्रम विभाग 9 स्थानों पर इस प्रकार की कैंटीन चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 9 कैंटीन चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआरएलएम दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस वर्ष 15 हजार स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का नामांकन, एग्री-न्यूटरी गार्डन तैयार करने के साथ ही स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 5000 एंटरप्राइज की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed