{"_id":"69fe46e4d9db8263d10efdd0","slug":"22-year-old-woman-commits-suicide-by-hanging-in-sector-7-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136192-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-7 में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-7 में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
घर में मिला शव, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार युवती ने वीरवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास की जांच की। पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।