फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बंसल के घर के नजदीक प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को पुलिस ने रोका

बंसल के घर के नजदीक प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को पुलिस ने रोका

Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बंसल के घर के नजदीक प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को पुलिस ने रोका
चंडीगढ़। केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए रेलगेट घोटाले को लेकर शुक्रवार को पवन कुमार बंसल के घर के नजदीक भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम पवन बंसल के घर की ओर जाते भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को देख कांग्रेसी कार्यकर्ता भी सतर्क हो गए और तुरंत 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मना करने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-28 के रेड लाइट प्वाइंट के नजदीक खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को घोटाले की याद दिलाई।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि रेलगेट घोटाला चंडीगढ़ के माथे पर कलंक की तरह है। घोटालेबाजों को संरक्षण प्रदान करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी परंपरा है। इसके चलते आज भी ऐसे ही लोगों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में अभियान चलाकर लोगों को ऐसे घोटालेबाजों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि बिना इजाजत प्रदर्शन कर भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग को शिकायत भी दी गई है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं की आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed