{"_id":"5c44daccbdec220c1b13ebe7","slug":"21548016332-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने संपतियों के हस्तांतरण के लिए बनाइ कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने संपतियों के हस्तांतरण के लिए बनाइ कमेटी
विज्ञापन
13 गांवों के संपत्तियों की हस्तांतरण के लिए बनाई कमेटी
नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद संपत्ति और उत्तरदायित्व भी ट्रांसफर होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम में 12 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों को शामिल किए जाने के बाद उनकी संपत्ति और उत्तरदायित्व भी ट्रांसफर होंगे। इसके लिए नगर निगम ने कमेटियां गठित कर दी हैं। अब ग्रामीण विकास विभाग और नगर निगम के अधिकारी संपत्तियों का हस्तांतरण करेंगे। इन सभी संपत्तियों का फोटोग्राफिक साक्ष्य भी रखा जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के खातों का भी ट्रांसफर होगा। हालांकि, इन खातों को कुछ समय के लिए अलग रखा जाएगा। गांवों के विकास के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अलग से फंड मांगा जाएगा।
इन कमेटियों में एस्टेट ब्रांच, एसई (बीएंडआर), एसडीई बिल्डिंग, एसई पब्लिक हेल्थ, आर्किटेक्ट, चीफ अकाउंट ऑफिसर, इस्टाब्लिशमेंट, लॉ ऑफिसर, एमओएच की अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है। बता दें कि एस्टेट ब्रांच बीडीपीओ और इंजीनियरिंग विभाग से पजेशन लेने का काम करेगी। इस कमेटी की देखरेख में संपत्तियों की सूची भी होगी। गांव के मैप, शामलात भूमि की सूची तैयार करेगी। इसके अलावा विवादित जगहों की भी सूची बनाएगी। ग्राम पंचायत की नगर निगम को ट्रांसफर होने वाली भूमि का रिकार्ड भी रखेंगे। एसई बीएंडआर कम्युनिटी सेंटर, जंजघर और लाइब्रेरी की सूची रखेंगे। लाल डोरा के बाहर और अंदर चल रहे कार्यों की पूरी डिटेल रखेंगे।
कोट..
संपत्तियों और उत्तरदायित्वों के ट्रांसफर के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है। यही कमेटी ग्रामीण विकास विभाग से ट्रांसफर के लिए बनाई गई है। फिलहाल अकाउंट अलग रखा जाएगा। गांव के विकास के लिए अलग से फंड भी प्रशासन से मांगा जाएगा।
विज्ञापन
-संजय झा, आईएएस, स्पेशल कमिश्नर नगर निगम