फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनीष मल् होत्रा

मनीष मल् होत्रा

Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मनीष मल्
होत्रा
जिंदगी और करियर में बैलेंस जरूरी, वही सीख रहा हूं: मनीष
विज्ञापन


- दो साल में फैशन इंडस्ट्री में आया है तेजी से बदलाव

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संघर्ष के दिनों में मैंने भी टेंशन भरी रातें बिताई हैं, लेकिन अब हर स्थिति के साथ खुद को बैलेंस करना सीख गया। ये कहना है मात्र 500 रुपये से अपना करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का। उन्होंने कहा कि ऐसी रातें भी आईं जब दिनभर की थकान के बावजूद टेंशन में सो नहीं पाता था। अब वो सब याद करके प्रेरणा मिलती है। मनीष मल्होत्रा आईनिफ्ड सेक्टर-8 इंस्टीट्यूट की 24वीं वर्षगांठ के दौरान उपस्थित थे।
मनीष ने कहा कि वे बचपन में ही अपनी मां को मेकअप, लिपिस्टिक शेड, साड़ियों के लिए एडवाइज दिया करते थे। काफी कम उम्र में वो अपने इंटरेस्ट को पहचान चुके थे। स्कैचिंग, पेंटिंग शुरू से ही पसंद थी। स्कूल में मैं एवरेज स्टूडेंट था, लेकिन इस आर्ट के कारण मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने छोटे लेवल से करियर की शुरुआत की। एक बुटिक में जॉब की। जहां महज 500 रुपये सैलरी मिलती थी। वर्तमान समय में फैशन इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लेकर यूथ के विचार इसकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वे खुद सोशल मीडिया से अपडेट रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे वर्तमान समय में आगामी फिल्म धड़क के लिए डिजाइन किया है, जिसमें श्रीदेवी की बेटी जाहनवी कपूर एवं लीड एक्टर के लिए डिजाइन किया है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी उनकी आल टाइम फेवरेट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed