{"_id":"5b4271894f1c1b05278b549e","slug":"21531081097-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में कार का शीशा तोड़ उड़ाए सवा लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में कार का शीशा तोड़ उड़ाए सवा लाख
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का शीशा तोड़ सवा लाख रुपये उड़ाए
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित सेठी ढाबे के बाहर हुई वारदात
जीरकपुर में नहीं रुक रही अपराधिक घटनाएं
24 घंटे में चोरी और स्नैचिंग की तीन वारदातों ने खोली पुलिस सुरक्षा की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित सेठी ढाबे के बाहर रविवार को दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर सवा लाख की नगदी और एक मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने आधे घंटे में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विजय कुमार निवासी प्रीत कालोनी मकान नंबर-319 ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे वह अपने मकान मालिक के साथ हाईवे स्थित सेठी ढाबे पर खाना खाने गए थे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर अंदर चले गए। करीब ढाई बजे जब वह बाहर आए तो कार का बाई ओर वाली खिड़की का शीशा टूटा था और डैश बोर्ड में पड़े करीब सवा लाख रुपये और एक मोबाइल फोन गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने मकान मालिक के साथ कोई काम शुरू करना था, जिसके लिए उन्होंने यह पैसे शनिवार को बैंक से निकाले थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैप्शन -शिकायतकर्ता विजय कार का टूटा शीशा दिखाता हुआ।