फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डॉ. की गिरफ्तारी पर रोक से इंकार

डॉ. की गिरफ्तारी पर रोक से इंकार

Wed, 04 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डॉ. की गिरफ्तारी पर रोक से इंकार
यूएस निवासी से धोखाधड़ी में गिरफ्तारी पर रोक से इनकार
विज्ञापन

- यूएस निवासी महिला ने सेक्टर-21 निवासी डॉक्टर लगाया था आरोप
- डॉक्टर ने किया था जबड़े का ऑपरेशन, कुछ दिनों में ही जबड़ा खराब
- डॉक्टर पर बाद में मदद भी नहीं करने का था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जिला अदालत ने यूएस निवासी से धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में सेक्टर-21 निवासी डॉक्टर की गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी है। सेक्टर-21 में एडवांस डेंटल केयर के संचालक डॉ. मोहन धवन (33) ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। धवन के खिलाफ सेक्टर-19 थाना पुलिस ने 19 मार्च 2018 को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया था।
इससे पहले थाना पुलिस ने यूएस निवासी जी डिसूजा की शिकायत पर संबंधित मामला दर्ज किया था। पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने कहा था कि उन्होंने डॉ. धवन से अपने जबड़े का इलाज कराया था, जो कि इलाज के बाद गिर गए थे। उन्होंने 10500 यूएस डॉलर का डेंटल टूरिज्म पैकेज लिया था। इसमें दांतों का इलाज, फाइव स्टार होटल में स्टे, आने-जाने का किराया, आगरा, शिमला घूमना भी शामिल था।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने डॉ. धवन को इलाज के लिए 7,13,437 रुपये का भुगतान चेक से किया था। इसकी एवज में अस्पातल के मैनेजर ने उन्हें आगे भी सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया था। साथ ही अगर वह इलाज से संतुष्ट न हुई तो उन्हें उसकी पूरी राशि का भुगतान वापस कर दिया जाएगा। 24 अगस्त 2017 को यूएसए पहुंचने के दो दिन बाद ही उनके जबड़े के ऊपरी हिस्से का क्राउन निकल गया और उनके दांत भी गिर गए। इस पर उन्होंने डॉ. धवन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने उन्हें कोई सहयोग नहीं किया। इसके बाद उन्होंने संपर्क भी नहीं किया और यहां तक कि उनके फोन तक रिसीव करने बंद कर दिए। डिसूजा के अनुसार उन्होंने 1500 यूएस डॉलर इलाज यूएसस में जाकर और खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डॉ. धवन ने अदालत में दायर याचिका में कहा था कि केस में उनकी गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है। वह पुलिस जांच ज्वाइन करने को तैयार हैं, लेकिन अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद डॉ. धवन की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed