फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब चंडीगढ़ में महकेगा मोदी का इस्राइल प्रेम

अब चंडीगढ़ में महकेगा मोदी का इस्राइल प्रेम

Thu, 06 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ में महकेगा मोदी का इस्राइल प्रेम
अब चंडीगढ़ में महकेगा मोदी का इस्राइल प्रेम
विज्ञापन

नीरज कुमार
चंडीगढ़।
इस्राइल में मोदी प्रेम की गुलदाउदी फूल की खुशबू अब चंडीगढ़ में भी महकेगी। शहर में गुलदाउदी के फूल की एक नई किस्म तैयार की जाएगी, जिसका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। इस फूल को दिसंबर में नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले गुलदाउदी शो में प्रदर्शित किया जाएगा। यह जानकारी सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता ने दी। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है।
इसलिए लिया गया है फैसला...
दरअसल पीएम मोदी इन दिनों इस्राइल दौरे पर हैं। वहां उनका न केवल भव्य स्वागत हुआ, बल्कि इस्राइल में गुलदाउदी के एक फूल का नाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया। इसी सम्मान से भावविभोर होकर नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन ने भी पहल करते हुए ऐसा ही कुछ यहां चंडीगढ़ में करने का निर्णय लिया है। इसलिए यह निर्देश दे दिए गए हैं कि सेक्टर 33 टैरेस्ड गार्डन में आयोजित होनेवाले शो के लिए ंगुलदाउदी फूल की एक नई खास किस्म तैयार की जाए और उसका नाम मोदी फूल रखा जाए।
विज्ञापन

उत्साहित है चंडीगढ़वासी...
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता का कहना है कि इस्राइल में पीएम मोदी के सम्मान को लेकर चंडीगढ़ के लोग खासे उत्साहित हैं। इसलिए उनकी भावनाओं को देखते हुए यह पहल की गई है। मोदी फूल को विकसित करना पीएम के प्रति सम्मान प्रदान करने जैसा है। उनके अनुसार नगर निगम दिसंबर में सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन तीन दिवसीय गुलदाउदी शो का आयोजन करेगा। इसमें इस मोदी फूल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा इस शो में कई तरह के अन्य प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed