{"_id":"594d70174f1c1b52028b46d3","slug":"21498247191-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ मिनट नारेबाजी के बाद विपक्ष ने किया वाक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ मिनट नारेबाजी के बाद विपक्ष ने किया वाक आउट
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ मिनट नारेबाजी के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट
शिअद के सभी विधायक पगड़ी और काला चोला पहन कर पहुंचे
दस्तार दा सत्कार करो स्लोगन लिखे पेपर लिए थे
आप विधायकों ने भी सरकार और स्पीकर के खिलाफ स्लोगन लिखे पेपर लेकर आए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
विपक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान कुछ देर नारेबाजी की। उसके बाद वाकआउट कर दिया। पहले अकाली-भाजपा विधायक बाहर गए, फिर आम आदमी पार्टी के विधायक गए।
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने वीरवार को कहा था कि गठबंधन विधायक इस सत्र में सदन में नहीं जाएंगे। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने रणनीति में बदलाव किया। शुक्रवार को गठबंधन के सभी विधायक सदन में मौजूद थे। शिअद के सभी विधायक पगड़ी पहन कर आए थे, उन्होंने काले चोले भी पहन रखे थे। सभी ने एक पेपर ले रखा था, जिस पर लिखा था कि दस्तार दा सत्कार करो। उधर, आप विधायकों ने भी स्पीकर और सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे पेपर ले रखे थे। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने खड़े नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेसी सदस्य अपने प्रश्न पूछते रहे, लेकिन विपक्ष के किसी विधायक ने प्रश्न भी नहीं पूछा। सदन की कार्यवाही जारी रही। इसी दौरान 10.09 बजे शिअद-भाजपा विधायक वेल में आ गए और एक मिनट बाद उन्होंने वाकआउट कर दिया। 10:13 पर आप विधायक भी वेल में आ गए और दो मिनट बाद उन्होंने भी वाक आउट कर दिया।