फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब में डीटीओ का काम एसडीएम के हवाले

पंजाब में डीटीओ का काम एसडीएम के हवाले

Sun, 18 Jun 2017 01:40 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में डीटीओ का काम एसडीएम के हवाले
पंजाब में डीटीओ का काम एसडीएम के हवाले
विज्ञापन

वाहनों की रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनाने को तैनात होंगे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब सरकार ने डीटीओ के पद समाप्त करने का फैसला लेने के बाद सूबे में डीटीओ का जिम्मा एसडीएम के सुपुर्द करने की तैयारी शुरू दी है। इसके तहत राज्य परिवहन आयुक्त की ओर से जिला उपायुक्तों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परिवहन विभाग के गैर-व्यापारिक विंग को पुनर्गठन किया जा रहा है।
इसके तहत गैर व्यापारिक वाहनों की रजिस्ट्रेशन और उसके लाइसेंस बनाने का काम संबंधित इलाके के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के सुपुर्द कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस फैसले के मद्देनजर, सभी एसडीएम को अपने ऑफिस में एक या दो अधिकारियों की जरूरत होगी, जो वाहनों के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बनाने का काम संभाल सकेें। इसलिए सभी एसडीएम ऐसे अधिकारियों के नाम राज्य परिवहन विभाग को दें ताकि उन्हें प्रशिक्षित किया जा सके। पत्र में यह भी कहा गया है कि एसडीएम कार्यालय में इस काम के लिए तैनात किए जा रहे अफसरों का प्रशिक्षित होना जरूरी है ताकि डीटीओ से एसडीएम कार्यालय में काम शिफ्ट किए जाने के बाद लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

वाहनों की रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बनाने का काम सारथी और वाहन साफ्टवेयर के जरिए किया जाएगा, जिन्हें एनआईसी ने डेवलप किया है। राज्य परिवहन आयुक्त की ओर से सभी एसडीएम से कहा गया है कि वे जल्द इस कार्य के लिए अपने कार्यालयों में अधिकारियों को तैनात करें ताकि उनके लिए इलाके के डीटीओ में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed