फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2.10 lakh cheated in the name of KYC updation

Panchkula News: केवाईसी अपडेशन के नाम पर 2.10 लाख ठगे

Mon, 17 Jun 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh cheated in the name of KYC updation
पंचकूला। बीएसएनएल मोबाइल नंबर की केवाईसी अपडेशन के नाम पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ 2.10 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-12 साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 निवासी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महाराष्ट्र के वन विभाग से सेवानिवृत्त है। 9 जून की दोपहर करीब पौने एक बजे उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। इसमें केवाईसी नहीं करवाने पर मोबाइल नंबर बंद होने की बात कही गई। इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और प्ले स्टोर से एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। उन्हाेंने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद केवाईसी के लिए पांच रुपये ऑनलाइन पेमेंट करने का एक मैसेज शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर भेजकर लिंक पर क्लिक कर पैसा जमा करने को कहा। शिकायतकर्ता ने कहे मुताबिक ऑनलाइन पेमेंट कर दी। पेमेंट करने के कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर लगातार बैंक खातों से पैसा डेबिट होने का मैसेज आया और तीन अलग-अलग खातों से कुल 2,10,993 रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत 1930 पर की। पुलिस द्वारा अब जिन-जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है उनकी तलाश कर रही है। जिन-जिन मोबाइल नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन और मैसेज आया, उन मोबाइल नंबरों को भी ट्रैक किया जा रहा है ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed