फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20830 metric tonnes of wheat procured in three mandis of the district

जिले की तीन मंडियों में हो चुकी 20830 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Thu, 21 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
20830 metric tonnes of wheat procured in three mandis of the district
पंचकूला। जिले में रबी सीजन 2022-23 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक जिले की तीन मंडियों में 20830 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और इसमें से 18291 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। इस संबंधी जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022-23 में जिला में दो सरकारी खरीद एजेंसियों- हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

इनमें हैफेड की ओर से अब तक 10215 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से 10615 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी प्रकार हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 9291 मीट्रिक टन गेहूं और हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से 9000 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को एक दिन में जिले की तीनों मंडियों में कुल 995 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई और 2320 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया। पंचकूला अनाज मंडी में 125 मीट्रिक टन गेहूं हैफेड द्वारा, बरवाला अनाज मंडी में हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 350 मीट्रिक टन और रायपुररानी अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 520 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसी प्रकार पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड द्वारा 20 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया, जबकि बरवाला में हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 1400 मीट्रिक टन और रायपुररानी में हैफेड द्वारा 900 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed