{"_id":"5c1e9190bdec2256d22f76aa","slug":"201545507216-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावला के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट खारिज, दोबारा जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावला के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट खारिज, दोबारा जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावला के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट खारिज, दोबारा जांच के निर्देश
प्रापर्टी विवाद में दीपा दुग्गल के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी से जुड़े एक मामले में चावला पेट्रोल पंप के मालिक जीएस चावला के खिलाफ दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में दोबारा से जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीबीआई ने जीएस चावला और दीपा दुग्गल के खिलाफ हुए केसों में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की थी। सीबीआई की दलील थी कि इस केस में दोनों पक्षों की कोई आर्थिक हानि नहीं हुई, इसलिए केस को बंद कर दिया जाएगा। कोर्ट ने दीपा दुग्गल के लिए फाइल हुई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, लेकिन चावला की क्लोजर रिपोर्ट पर सीबीआई ने जांच जारी रखने के निर्देश दिए। इस प्रॉपर्टी केस में पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में चंडीगढ़ पुलिस के तत्कालीन डीएसपी आरसी मीणा, सब-इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार समेत दो बड़े बिजनेसमैन 40 लाख रुपये की रिश्वत में पकड़े गए थे। बाद में रिश्वत केस के साथ-साथ प्रॉपर्टी विवाद की भी जांच सीबीआई के पास आ गई थी, लेकिन अब सीबीआई ने कह दिया कि प्रॉपर्टी विवाद में किसी के खिलाफ केस नहीं बनता।
तीन साल पहले दीपा दुग्गल ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में जीएस चावला और उनकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दी थी। दीपा ने उन पर सेक्टर-9 की एक प्रॉपर्टी को हासिल करने के लिए फर्जी कागजात देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद जीएस चावला ने सेक्टर-3 थाने में दीपा दुग्गल के खिलाफ उसी प्रॉपर्टी को धोखे से बेचने के लिए फैक्ट्स छुपाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए थे।
इसी केस में फंसे थे डीएसपी मीणा
जीएस चावला की बेटी गुनीत कौर ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि उनके पिता को अरेस्ट न करने के लिए पुलिस के बड़े अफसर 40 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर सीबीआई ने ट्रैप लगाया और उस समय इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग में डीएसपी रहे आरसी मीणा और सब-इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को अरेस्ट किया। इसी केस में दो बिजनेसमैन केएलजी होटल के मालिक अमन ग्रोवर और बर्कले ऑटोमोबाइल के मालिक संजय दहूजा को भी गिरफ्तार किया गया था।