फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ठगी की आरोपी डायरेक्टर की जमानत याचिका खारिज

ठगी की आरोपी डायरेक्टर की जमानत याचिका खारिज

Wed, 16 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ठगी की आरोपी डायरेक्टर की जमानत याचिका खारिज
इमिग्रेशन कंपनी की डायरेक्टर को झटका
विज्ञापन

- 20 करोड़ की ठगी में पति-पत्नी दोनों हैं गिरफ्तार
- पति की जमानत याचिका भी पहले ही हो चुकी है खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
विदेश भेजने के नाम पर करीब 20 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार सेक्टर-8सी स्थित फॉरेन हॉरिजन कंसल्टेंट की डायरेक्टर तनीशा अस्थ की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी। इससे पहले आरोपी के पति और कंपनी के मालिक अरविंद अस्थ की जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी दंपति को 28 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
इससे पहले तनीशा की ओर से दायर जमानत याचिका में कहा गया था कि उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। उसका नाम न तो एफआईआर में था और न ही पुलिस की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर स्टेटस रिपोर्ट में। तनीशा की ओर से कहा गया था कि वह कंपनी में साइनिंग अथॉरिटी ही नहीं है तो वह कैसे ठगी कर सकती है। इसके अलावा उसने जमानत याचिका के लिए खुद के दिव्यांग होने की भी दलील दी थी।
विज्ञापन

याचिका पर पुलिस की ओर से दायर जवाब में कहा गया था कि केस की जांच अभी चल रही है। ऐसे में अगर आरोपी को जमानत दी गई तो वह जांच और सबूतों को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा वह बेल भी जंप कर सकती है। पुलिस के जवाब के बाद अदालत ने आरोपी डायरेक्टर की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
यह है मामला
धोखाधड़ी का खुलासा 31 मार्च 2017 को हुआ था। आरोपियों के खिलाफ लुधियाना के गांव ढांडरा निवासी रूपिंदर सिंह से तकरीबन पांच लाख रुपये ठगने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि अगस्त 2016 में उसकी पत्नी को स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया जाना था। उन्होंने सेक्टर-8सी स्थित फॉरेन होरिजन कंसल्टेंट के मालिक अरविंद अस्थ, गुरप्रीत सिंह व जगत सिंह को 4 लाख 94 हजार रुपये दिए थे। यह सारी पेमेंट उन्होंने आरटीजीएस के जरिए दी थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों की ओर से उनकी पत्नी को न तो विदेश भेजा गया न ही उनके पैसे लौटाए। इसके बाद वह उनके सेक्टर-8 स्थित ऑफिस में पहुंचे। कंपनी की ओर से उन्हें एक चेक दिया गया, लेकिन जब उन्होंने चेक बैक में लगाया तो वह बाउंस हो गाया। आरोपियों ने पंजाब, हरियाणा व अन्य कई जगहों से वीजा लगवाने के लिए आने वाले लोगों के साथ फ्रॉड किया था। इस तरह पुलिस के पास करीब 373 शिकायतें पहुंची थीं। इसके बाद से आरोपी फरार हो गए थे। 28 अप्रैल को ही पुलिस ने दोनों को मोहाली से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed