फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20,000 pregnant women got themselves checked at Aam Aadmi Clinics: Dr. Balbir Singh

20,000 गर्भवती महिलाओं ने आम आदमी क्लीनिकों में करवाई जांच : डॉ. बलबीर सिंह

Sun, 04 Jan 2026 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
20,000 pregnant women got themselves checked at Aam Aadmi Clinics: Dr. Balbir Singh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने आम आदमी क्लीनिकों में प्रोटोकॉल-आधारित गर्भावस्था देखभाल मॉडल शुरू किया है। इसके तहत चार महीने के अंदर लगभग 20,000 गर्भवती महिलाओं ने इन क्लीनिकों में जांच करवाई है।
इस कार्यक्रम के तहत 10,000 से अधिक महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान की गई हैं। साथ ही 500 निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों को सूचीबद्ध करके राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को विभिन्न तरह के टेस्ट करवाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की जा सके। इस सुविधा से मात्र 120 दिन के छोटे समय में पंजाबी परिवारों को अनुमानित 1 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में माताओं की मृत्यु दर प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 90 रही है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इन आंकड़ों ने राज्य भर में गर्भावस्था देखभाल मॉडल की तुरंत आवश्यकता को उजागर किया है। क्लीनिकों में सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं जिसमें एचआईवी और साइफिलिस स्क्रीनिंग, खून के सभी टेस्ट, शुगर, थायरॉइड, हेपेटाइटिस, भ्रूण की दिल की धड़कन, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन मूल्यांकन जैसे रूटीन और महत्वपूर्ण टेस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed