फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 tonnes of waste cleared from Ghaggar ghats on World Rivers Day

Panchkula News: वर्ल्ड रिवर डे पर घग्गर घाटों पर 20 टन कचरे की सफाई

Mon, 28 Sep 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
20 tonnes of waste cleared from Ghaggar ghats on World Rivers Day
पंचकूला। वर्ल्ड रिवर डे के मौके पर गणपति विसर्जन के तुरंत बाद घग्गर घाटों की बड़े स्तर पर सफाई की गई। नगर निगम पंचकूला और तरंगिनी फाउंडेशन के संयुक्त अभियान में उन घाटों को कुछ ही घंटों में साफ कर दिया गया, जहां गणेश चतुर्थी के दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन

दस दिन तक चले धार्मिक उत्सव के समापन के बाद नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने घग्गर घाटों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान घाटों और आसपास की सड़कों पर जमा कूड़े के साथ फूल-माला, धार्मिक सामग्री और पूजा-पाठ के अवशेष हटाए गए।
विज्ञापन

नगर निगम ने उत्सव के दौरान निकले करीब 15 से 20 टन कचरे को उसी दिन उठाकर ट्रांसपोर्ट कर दिया। इससे घाटों और आसपास की सड़कों पर कचरा जमा नहीं हुआ। तरंगिनी फाउंडेशन की टीम ने वालंटियर्स के साथ कई घंटे अभियान चलाकर नदी किनारे बिखरी धार्मिक सामग्री और अन्य कचरा हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त बोले- सफाई सामूहिक जिम्मेदारी
विनय कुमार ने कहा कि घग्गर की सफाई सिर्फ एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर लगातार काम करना होगा। तरंगिनी फाउंडेशन की तपस्या शर्मा ने कहा कि इस दशक में पहली बार विसर्जन के तुरंत बाद पूरा कचरा उसी दिन उठा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed