फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 tolas gold seized from clerk accused of cheating of lakhs, property will be confiscated

Panchkula News: लाखों की ठगी में आरोपी क्लर्क से 20 तोले सोना जब्त, संपत्ति होगी कुर्क

Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
20 tolas gold seized from clerk accused of cheating of lakhs, property will be confiscated
पंचकूला। नौकरी और जेल में बंद आरोपी को जमानत दिलवाने के नाम पर 15 और 23 लाख की ठगी करने वाले सेक्टर-17 हरियाणा ट्रेजरी विभाग में तैनात आरोपी क्लार्क चैन सिंह को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

अदालत ने उसे तीन दिन का रिमांड बढ़ाया है। आरोपी से 20 तोले सोना जब्त करके संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। क्लर्क चैन सिंह की गिरफ्तारी के बाद जिले से धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें थानों में दर्ज की जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने बीस से अधिक लोगों से नौकरी और जमानत दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला जांच में आ रहा है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला : आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी चैन सिंह नौकरी और कोर्ट से जमानत दिलवाने के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था। ट्रेजरी विभाग तैनात आरोपी जैन सिंह ने मोहाली निवासी जगदीश सिंह के रिश्तेदार को जमानत पर जेल से बाहर निकालने के नाम पर 15 लाख लिए थे। रुपये भी ले लिए और उसके रिश्तेदार को बाहर भी नहीं निकलवाया। इसके बाद पीड़ित के शिकायत पर पिंजौर थाना पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ जांच करने पर अलग-अलग कई मामले में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed