फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 thousand Remedisvir vaccines demanded from the center

केंद्र से मांगे 20 हजार रेमडिसिवर टीके

Tue, 27 Apr 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
20 thousand Remedisvir vaccines demanded from the center
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार रेमडेसिविर टीकों की मांग की है। इनमें से 10 हजार टीके निजी अस्पतालों और 10 हजार सरकारी अस्पतालों के लिए होंगे। अब तक केंद्र से एक हजार टीके उपलब्ध हो चुके हैं और तीन हजार मंगलवार को मिल जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि सरकार रेमडेसिविर टीकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस दवा की खपत एवं उपलब्धता की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सरकार सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सप्लाई भी सुनिश्चित कर रही है। सरकार ने बोकारो स्टील सिटी, झारखंड से 50 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का आग्रह किया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि बोकारो से मिलने वाली ऑक्सीजन का उपयोग आपातकाल और गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है। पीजीआई, रोहतक में 1000 ऑक्सीजन बेड, अन्य मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में 1250 ऑक्सीजन बेड, अटल बिहारी अस्पताल फरीदाबाद में 200 बिस्तरों की व्यवस्था पर कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त जिलों के सरकारी एवं गैर-सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed