फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 percent increase in the price of water, resentment among people

पंचकूला: पानी के दाम 20 फीसदी बढ़ाए, लोगों में नाराजगी

Fri, 10 Feb 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
20 percent increase in the price of water, resentment among people
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बढ़ाए पानी के दाम शहरवासियों को रास नहीं आ रहे हैं। इससे लोग खुद को ठगा और लाचार महसूस कर रहे हैं। लोगों ने एचएसवीपी के फैसले की निंदा की और कुछ लोगों ने तो इस मामले में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने तक की बात भी कही है। जनवरी 2012 में नोटिफिकेशन जारी की गई थी कि एचएसवीपी हर साल पानी के दाम में 5 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। मगर कोविड काल और अन्य परिस्थितियों के चलते इस नोटिफिकेशन को अब तक लागू नहीं किया गया था। अब प्राधिकरण ने चार साल की बढ़ोतरी करके एक साथ 20 फीसदी दाम पानी के बढ़ा दिए हैं। प्राधिकरण ने जनवरी के बिल बढ़ी हुई दर के हिसाब से भेजे हैं। पता चलते ही लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पंचकूला में हैं 33500 उपभोक्ता
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पंचकूला में कुल 33580 कनेक्शन हैं। इनमें से 30300 घरेलू, 1026 व्यावसायिक, 796 औद्योगिक और 291 सरकारी भवनों के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


अब तक ली जा रही थी यह दर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक 10 किलो लीटर पानी की खपत पर 2.5 रुपये प्रति किलो लीटर, 20 किलो लीटर पानी की खपत पर 5 रुपये प्रति किलो लीटर वसूले जा रहे थे। 30 किलो लीटर पानी की खपत होने पर यह दर 8 रुपये प्रति किलो लीटर और 30 किलो लीटर से ज्यादा खपत होने पर यह दर 10 रुपये प्रति किलो लीटर के हिसाब से उपभोक्ताओं को बिल भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के साथ बिल बढ़ना तो लाजमी है। मगर उसके साथ पानी की सुविधा अच्छी होनी चाहिए। पानी पर्याप्त और साफ मिलना चाहिए। बिल बढ़ने से लोगों को परेशानी नही होगी। - आरपी मल्होत्रा, अध्यक्ष फोरा।


एक साथ 20 फीसदी बढ़ाया जाना गलत है। इससे लोगों को तकलीफ हो रही है। यह व्यावहारिक नहीं है। अगर थोड़ी बहुत बढ़ोतरी की जाती तो वह व्यावहारिक होती और लोग उसे स्वीकार भी कर लेते। - एसके नैय्यर, अध्यक्ष, सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन


20 फीसदी दाम बढ़ाया जाना हैरानी की बात है। एक साथ इतनी बढ़ोतरी कैसे की जा सकती है। यह नाजायज है। इससे लोगों की जेब पर भारी असर पड़ेगा। यह फैसला वापस होना चाहिए। - मोहिंदर बल्हारा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर- 28


नाजायज तरीके से पानी के दाम बढ़ाए गए हैं। सुविधा देने के नाम पर अधिकारी हाथ खड़े कर लेते हैं, मगर दाम बढ़ाते समय जरा भी नहीं सोच रहे। इसके विरोध में सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। - धर्म सिंह हीरा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर- 26


कोविड के चलते पानी के बिल विभाग ने नहीं बढ़ाया था। अब 20 फीसदी एक साथ बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला गया है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं पर एरियर चार्ज नहीं लगना चाहिए। - सुभाष पपनेजा, सेक्टर-16, आरडब्ल्यूए


प्रति वर्ष 5 फीसदी बढ़ोतरी की नोटिफिकेशन 12 जनवरी 2018 को जारी हुई थी। मगर बीच में आए कठिन दौर को देखते हुए इसे नहीं बढ़ाया गया। अब बढ़ी हुई दर से बिल जारी किए जा रहे हैं। लोग भी इसमें सहयोग कर रहे हैं और बिल जमा करवा रहे हैं। - हरीदत्त शर्मा, चीफ इंजीनियर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed