फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 new dengue victims found, number of victims reached 118 in a week

Panchkula News: डेंगू के 20 नए पीड़ित मिले, एक सप्ताह में पीड़ितों की संख्या 118 पहुंची

Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
20 new dengue victims found, number of victims reached 118 in a week
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू के एक सप्ताह में 118 मामले सामने आ गए हैं, जबकि वीरवार को 20 केस सामने आए हैं। विभाग की तरफ से अब डेंगू की जांच के लिए सिविल अस्पताल और कालका में मशीनें लगाई गई हैंं। अब सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में नई मशीनें लगाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। आचार संहिता के बाद सीएमओ हरियाणा स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखेंगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की 48 टीमें लगातार काम कर रही हैं। टीमों की तरफ से अर्बन पंचकूला, ओल्ड पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी में भी सर्वे किया जा रहा है।
पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि वीरवार को जिले में 20 मामले सामने आए हैं। इसमें अर्बन पंचकूला के साथ सभी क्षेत्रों से केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को लारवा मिलने पर रोजाना 50 नोटिस जारी कर रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लारवा मिलने के सात हजार नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के बचाव के लिए डोर टू डोर सर्वे लगातार टीमों की ओर से किया जा रहा है। टीमों की ओर से सर्वे कराए जाने के साथ लोगों के घरों में इनडोर फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू की रोकथाम के लिए आचार संहिता के बाद सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में मशीन लगाए जाने का प्रपोजल भेजा जाएगा। लगातार डेंगू को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed