{"_id":"66f724c15c96910fe60fffb5","slug":"20-new-cases-of-dengue-reported-the-number-of-victims-reached-641-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-11208-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू के 20 नए मामले सामने आए, पीड़ितों का आंकड़ा 641 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू के 20 नए मामले सामने आए, पीड़ितों का आंकड़ा 641 पहुंचा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में डेंगू का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डेंगू के 20 नए मामले सामने आए। अब तक डेंगू के 641 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें अर्बन पंचकूला से 285, ओल्ड पंचकूला से 117, सूरजपुर से 101, नानकपुर से सात, कालका से 27, पिंजौर से 77, मोरनी से सात, कोट से नौ, बरवाला से दो और रायपुररानी से छह मामले सामने आए हैं। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. संदीप जैन ने बताया कि डेंगू के मामले सामने आने के बाद अर्बन पंचकूला सहित कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी में भी लोगों ने फॉगिंग की है।
उन्होंने बताया कि लगातार बुखार के मामले सामने आने के बाद रोजाना जिले में एक हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि अगर किसी को बुखार या प्लेटलेट्स की कमी है तो लोगों को डेंगू की जांच करवानी चाहिए। लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों से बचने के लिए अपने पास लोग लारवा को इकट्ठा नहीं होने दें। अब तक विभाग की ओर से जांच के दौरान कुल 7700 नोटिस दिया जा चुका है।