फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20.32 Lakhs withdrawn from three accounts by filling fake receipts, case filed against retired clerk

फर्जी रसीद भरकर तीन खातों से निकाले 20.32 लाख रुपये, सेवानिवृत्त लिपिक पर केस दर्ज

Fri, 07 May 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
20.32 Lakhs withdrawn from three accounts by filling fake receipts, case filed against retired clerk
पंचकूला। हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक सेक्टर -11 में तीन खाताधारकों से 20.32 लाख की ठगी हुई है। बैंक की ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बैंक की एक रिटायर क्लर्क पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक की मैनेजर कुसुम लाता ने आरोप लगाया कि खाताधारक धर्मपाल चौधरी निवासी सेक्टर-25, अरुण कुमार निवासी सेक्टर-11 और विजय कुमार के खाते से फर्जी रसीद भरकर खाते से 20.32 लाख की ठगी की है। इसमें धर्मपाल के खाते से 6.32 लाख रुपये, अरुण कुमार के खाते से 5 लाख रुपये और विजय कुमार के खाते से 9 लाख रुपये निकाल लिए। तीनों खाताधारकों ने आरोप लगाया कि बैंक में कोरोना फैलने के कारण वह तीन महीने से बैंक नहीं आए। जैसे ही उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी तो वह वीरवार को बैंक गए। बैंक में जाने के बाद पता चला कि उनके खाते से 20.32 लाख रुपये की ठगी हो गई है। इस पर उन्होंने बैंक मैनेजर को धोखाधड़ी से अवगत कराया। बैंक मैनेजर की जांच में सामने आया कि फरवरी में रिटायर हुई क्लर्क ने पैसे निकासी की पर्ची पर तीनों खाताधारकों के फर्जी साइन कर पैसे निकाल लिए। रिटायर क्लर्क ओसा के नाम पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed