फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2 IAS and 26 HCS's transfer in haryana.

हरियाणा में तुरंत प्रभाव से दो आईएएस, 26 एचसीएस के तबादले, छह एसडीएम भी बदले

Sun, 05 Sep 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
2 IAS and 26 HCS's transfer in haryana.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और 26 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। छह से अधिक एसडीएम को बदला है। आईएएस रितु को अतिरिक्त श्रम आयुक्त, अतिरिक्त निदेशक ईएसआई व सचिव, लोकायुक्त हरियाणा लगाया गया है। वीरेंद्र लाठर हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाए गए हैं। एचसीएस अधिकारियों में कुलधीर सिंह को कैथल का जिला नगर आयुक्त, सतबीर सिंह कुंडू को जिला परिषद, डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आशिमा सांगवान को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया है। संवर्तक सिंह खंगवाल अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा व अतिरिक्त उपायुक्त कैथल होंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अनुराग धालिया को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रगढ़ लगाया गया है। प्रदीप कुमार-2 झज्जर के जिला नगर आयुक्त होंगे। अश्वनी मलिक तावडू के एसडीएम व राधिका सिंह वित्त विभाग की उप सचिव लगाए हैं। गौरव अंतिल को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। मेजर (रिटायर्ड) गायत्री अहलावत को हरियाणा रोडवेज, हिसार का महाप्रबंधक लगाया है।
विज्ञापन

भिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संदीप अग्रवाल वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भिवानी के संपदा अधिकारी का काम भी देखेंगे। वेद प्रकाश को महम, जितेंद्र कुमार-3 को साउथ गुरुग्राम, चिनार को टोहाना, आशीष कुमार को गोहाना, मनदीप कुमार को असंध का एसडीएम लगाया गया है।
विज्ञापन

सुरेश रवेश जिला परिषद, डीआरडीए कैथल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। कुलभूषण बंसल को जिला परिषद, डीआरडीए फतेहाबाद व कृष्ण कुमार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का सचिव लगाया है। डॉ. नरेश कुमार नगर निगम, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त, दिलबाग सिंह अंबाला कैंट के एसडीएम, जितेंद्र कुमार महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) होंगे। संजय बिश्नोई को जिला नगर आयुक्त, जींद लगाया गया है। राजेश कुमार-2 को फतेहाबाद के एसडीएम होंगे। जितेंद्र जोशी को वर्तमान कार्यभार के अलावा सहकारी चीनी मिल, सोनीपत के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। अखिलेश कुमार को मंडल आयुक्त, गुरुग्राम मंडल कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed