{"_id":"66fd60206661d48ad207133d","slug":"196-lakh-cheated-on-the-pretext-of-increasing-credit-card-limit-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115941-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.96 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.96 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.96 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 27 निवासी व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उनकी केमिस्ट की दुकान है। 25 सितंबर 2024 को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से रिधी बताया। महिला ने उन्हें उनके क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने और एक संदिग्ध ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी दी।
कुछ देर बाद एक कंप्यूटरीकृत कॉल प्राप्त हुई, जिसमें उन्हें बताया गया कि यदि ट्रांजेक्शन उनके द्वारा नहीं की गई है तो उन्हें 2 दबाकर कार्ड को अस्थायी रूप से ब्लॉक करना होगा। उन्होंने निर्देशानुसार कार्ड को ब्लॉक कर दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने देखा कि उनके एसबीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 96 हजार 779 रुपये की ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत एसबीआई और एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया और हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने किसी को भी ओटीपी या कार्ड की जानकारी साझा नहीं की, फिर भी खाते से यह रकम निकल गई।