फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पांच लाख रुपये, हीरे की अंगूठी लेकर दूल्हा फरार

पांच लाख रुपये, हीरे की अंगूठी लेकर दूल्हा फरार

Wed, 08 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये, हीरे की अंगूठी लेकर दूल्हा फरार
पंचकूला। पांच लाख रुपये, हीरे की अंगूठी लेकर दूल्हा शादी से पहले फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने महिला डेंटल सर्जन की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. बिंदू बंसल निवासी पंचकूला ने बताया कि वह एक डेंटल सर्जन के तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकपुर जिला पंचकूला में तैनात हैं। डेंटल सर्जन ने बताया कि जनवरी, 2019 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से रवि कुमार उनके संपर्क में आये थे। रवि ने डेंटल सर्जन को बताया था कि वह अकेला है और उससे शादी करना चाहता है। वह दोनों चंडीगढ़, दिल्ली में लगभग तीन-चार बार मिले। दोनों शादी के लिए सहमत थे।
विज्ञापन

इसके बाद डेंटल सर्जन ने अपने माता-पिता की सहमति से 6 मई 2019 के लिये शादी तय कर ली थी। आरोपी ने डेंटल सर्जन को बताया था कि उन्होंने अपने माता-पिता को छोटी उम्र में खो दिया है और उनके एक भाई और दो बहनें हैं। कार्यक्रम के अनुसार रेड बिशप पंचकूला में विवाह की बुकिंग कर ली गई थी। डेंटल सर्जन के माता-पिता ने समारोह की व्यवस्था की थी। बारात 6 मई 2019 को आने वाली है, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद आरोपित रवि कुमार रेड बिशप में अकेले आया और बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार शाम को समारोह में शामिल होंगे। युवती के सभी रिश्तेदार अकेले दूल्हे की बारात देखकर आश्चर्यचकित हुए, हालांकि सभी उसके रिश्तेदारों की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन शाम तक कोई नहीं आया। बार-बार रिश्तेदारों और दोस्तों के बारे में पूछने, पर वह बहाने बनाता रहा। युवती के रिश्तेदार पहले से ही एकत्र थे, इसलिये अंगूठी पहनाने के समारोह को आगे बढ़ा दिया। युवती के माता-पिता ने इस अवसर के लिए एक डायमंड रिंग और सोने की चेन आरोपित रवि कुमार को युवती के हाथों पहनवा दी। युवती के रिश्तेदारों को रवि कुमार के व्यवहार के बारे में संदेह था और शादी में अकेले आने और उसके करीबी रिश्तेदारों को गलत जानकारी दी है, जो शादी में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। सुबह लगभग सवा 6 बजे आरोपी रवि कुमार कार सहित रेड बिशप से गायब हो गया और उसका कमरा भी बंद था। युवती ने उसे फोन कॉल किया। इस दौरान रवि ने बताया कि वह पहले ही अंबाला के लिए निकल चुका है और उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। सुबह 11 बजे तक युवती ने बार-बार कॉल करने के बावजूद 7 मई 2019 को उसके रिश्तेदारों से दो-तीन बार बात की, तो पता चला कि वह अपने मोबाइल को अक्सर बंद रखता है। आरोपित युवती से 5 लाख रुपये नकद, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और उसके साथ गिफ्ट की नकद राशि लेकर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed