{"_id":"5c7ad90fbdec2273ed39cba2","slug":"191551554831-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट सेंटर पर खुली दुकानों के दाम आसमान में, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट सेंटर पर खुली दुकानों के दाम आसमान में, आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट सेंटर में खाने के दाम पहुंचे आसमान पर, छात्रों में आक्रोश
- खाने के दाम 30 रुपये से बढ़कर 100 रुपये तक पहुंचे, गुणवत्ता भी है खराब
- छात्र पीयू प्रशासन के समक्ष रखेंगे नॉनवेज बनाने का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू का स्टूडेंट सेंटर एक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। ऐसे में यहां दुकानदारों की मनमर्जी चलने लगी है। आरोप है कि यहां खाने के दाम 30 रुपये से बढ़कर 100 रुपये तक पहुंच गए हैं। बाहरी लोगों के कारण विद्यार्थियों को भी खाने के लिए अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। यही नहीं खाने की गुणवत्ता भी खराब है। आए दिन कीड़े व कॉकरोच भी निकल रहे हैं। इससे छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को दुकानदारों पर शिकंजा कसने को लेकर तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्रोटेस्ट भी किया जाएगा।
काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया का कहना है कि खाने के रेट शुरुआत में 30 रुपये थे, लेकिन अब यह रेट बढ़कर 50 से लेकर 100 तक पहुंच गए हैं। दाल में सिर्फ पानी ही नजर आता है, दाल दिखती ही नहीं है। इसकी जांच भी होती है, लेकिन वह कागजों में ही सिमटकर रह जाती है। एसएफएस सदस्य हसनप्रीत का कहना है कि न तो खाने की सही से जांच हो रही है और न खराबी मिलने पर कार्रवाई हो रही है। छात्रों को इससे काफी नुकसान हो रहा है। इसको लेकर मंगलवार को डीएसडब्ल्यू को चेतावनी पत्र दिया जाएगा। साथ ही को-ऑपरेटिव मेस संचालन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां नॉनवेज भी बनना चाहिए। इसके लिए पीयू प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी।