{"_id":"5c69c027bdec22738563ecf3","slug":"191550434343-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए करने के बाद खोलेंगे कंपनी, देंगे युवाओं को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीए करने के बाद खोलेंगे कंपनी, देंगे युवाओं को नौकरी
विज्ञापन
पीयू में एमबीए इंटरप्रेन्योर होगा शुरू, कोर्स के बाद विद्यार्थी कंपनी खोल युवाओं को देंगे रोजगार
- प्रथम चरण में होंगे 35 सीट, नए शैक्षिक सत्र से शुरू होगा कोर्स, बोर्ड ऑफ स्टडीज को भेजा प्रस्ताव
सुशील कुमार
चंडीगढ़। पीयू में एमबीए इंटरप्रेन्योर कोर्स शुरू होने जा रहा है। दो साल के इस कोर्स के प्रथम चरण में यूबीएस डिपार्टमेंट 35 सीटें रखने जा रहा है। वैसे तो यहां के विद्यार्थियों को बड़ी से बड़ी कंपनियों में नौकरी मिल रही है। लेकिन अब इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थी अपनी कंपनी खोल अन्य युवाओं को नौकरी देंगे। इस कोर्स के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे नए शैक्षिक सत्र में लागू किया जाएगा।
यूबीएस डिपार्टमेंट कई विषय में एमबीए करा रहा है। इसमें बैंकिंग इंश्योरेंस, बायोटेकभनोलॉजी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, इन्फोर्मेशन टेकभनोलॉजी एंड कम्यूनिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस आदि शामिल हैं। इन विषयों से एमबीए करने के बाद हर साल शत प्रतिशत विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए ही यूबीएस अब एमबीए इंटरप्रेन्योर कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि विद्यार्थी यहां से निकलने के बाद अपना उद्योग स्थापित करें और अन्य लोगों को नौकरी प्रदान करें। साथ ही यह युवा बड़ी कंपनियों में भी नौकरी पा सकेंगे। मालूम हो कि हाल ही में पीयू ने एमबीए सिलेबस में बदलाव किया था। उसमें भी डेटा विश्लेषण को शामिल किया गया है।
इनसेट---
रैंकिंग को टॉप टेन में लाने का प्रयास
विश्व रैंकिंग में यूबीएस की एमबीए को पूरे विश्व में 15वां स्थान मिला था। बेहतर रैंक आने के बाद पीयू ने इस विभाग पर अधिक जोर देना शुरू कर दिया है ताकि दुनियाभर के युवाओं को यह केंद्र आकर्षित कर सके और यहां से पढ़ने वाले युवाओं को बड़ी नौकरियां मिल सकें। इस बार इस रैंक को टॉप टेन में लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
वर्जन--
फोटो---
यूबीएस में एमबीए इंटरप्रेन्योर कोर्स शुरू किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसको मंजूरी मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इस कोर्स करने के बाद युवा अपनी कंपनियां या उद्योग स्थापित कर सकेंगे।
-प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस