फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लिया फैसला

टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लिया फैसला

Fri, 04 Jan 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक में लिया फैसला
सेक्टर-17 के 220 वेंडरों को 15 में बैठाया जाएगा
विज्ञापन

टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में फैसला, कल से फेज-2 के पहले चरण का होगा ड्रॉ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टाउन वेंडिंग कमेटी की वीरवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। दूसरे फेज के ड्रॉ के लिए तारीख भी तय कर दी गई है। दूसरे फेज का ड्रॉ पांच जनवरी से शुरू होगा। सेक्टर-17 के 220 वेंडरों के लिए ड्रॉ पांच जनवरी को होगा। इन वेंडरों को सेक्टर-15 के वेंडिंग जोन में बैठाए जाने के लिए साइट का निर्धारण ड्रॉ के माध्यम से होगा। बैठक की अध्यक्षता टीवीसी के चेयरमैन और नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने किया।
केके यादव ने टीवीसी और वेंडर सेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सफलतापूर्वक पहला ड्रॉ निकाले जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वीरवार की बैठक में मुख्य तौर पर वेंडर्स के दूसरे दौर का ड्रॉ निकाले जाने पर अब तक प्राप्त हुई आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया गया। जो वेंडर 31 जनवरी तक लाइसेंस फीस की बकाया राशि जमा करा देंगे, उनको अगले ड्रॉ में शामिल करके जगह अलाट कर दी जाएगी। क्योंकि एसपीआईसी की ओर से अभी पहचान पत्र बनाने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन


ड्रॉ के माध्यम से अलाट होगी साइट
टीवीसी की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि सेक्टर-22 में नॉन ईएसपी के तहत 660 रजिस्टर्ड वेंडर हैं। इनमें से 107 वेंडर्स को बीते दिनों हुए ड्रॉ में साइट अलाट की जा चुकी है। बाकी 553 वेंडर्स को सेक्टर-15 में साइट देने के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सेक्टर-38 डीएमसी में 27 वेंडर्स को सेक्टर-38 में, सेक्टर-40 के बकाया 25 वेंडर्स को सेक्टर-39 में, 17 के 220 वेंडर्स को सेक्टर-15 में, सेक्टर-19 के 169 बकाया वेंडर्स को सेक्टर-15 में, सेक्टर-32 के 21 वेंडर्स को 33 में, मनीमाजरा के 107 वेंडर्स को आईटी पार्क में पार्ट दो के पहले और दूसरे चरण के ड्रॉ में साइट अलाट की जाएगी।
पार्ट दो के तीसरे चरण के ड्रॉ में सेक्टर एक से लेकर 14 तक करीब 95 वेंडर्स को सेक्टर-7 में जगह अलाट की जाएगी। खुड्डा लाहौरा में केवल दो वेंडर हैं। इन्हें सेक्टर-15 में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-25 के 28 वेंडर्स को सेक्टर-15 में, सेक्टर-37 के 63 वेंडर्स को सेक्टर-39 में, सेक्टर-38 वेस्ट के 14 वेंडर को 38 में, बडहेड़ी के दो वेंडर्स को 38 में, सेक्टर-55 के पांच वेंडर्स को 33 में, पलसोरा के तीन वेंडर्स को 53 में, सेक्टर-43 के 52 वेंडर्स को 48 में, कजहेड़ी के सात वेंडर्स को 38 में, सेक्टर-34 के 42 वेंडर्स को 33 में, सेक्टर 20 के 25 वेंडर्स को सेक्टर-23 में, सेक्टर-27 के 14 वेंडर्स को सेक्टर 30 में, सेक्टर-26 के 54 वेंडर्स सेक्टर 28 में बैठाया जाएगा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के 111 वेंडर्स को आईटी पार्क में कालोनी नंबर चार के छह वेंडरों को आईटी पार्क में जगह अलाट होगा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के 54 वेंडर्स के अलावा रामदरबार के 52, हल्लोमाजरा के चार, फैंदा के दो, मौलीजागरां के चार, फैदां के दो, मौलीजागरां के 72, विकासनगर के 24, न्यू इंदिरा कालोनी के 65, मोटर मार्केट मनीमाजरा के 56 वेंडरों को आईटी पार्क में बने वेंडर जोन में बैठाया जाएगा।

31 तक लाइसेंस फीस जमा कराएं
टीवीसी की बैठक में यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि जिन वेंडर्स ने अभी तक अपनी लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई है। वह 31 जनवरी तक जमा करा देते हैं तो उनको भी अगले ड्रॉ में शामिल कर लिया जाएगा और वेंडिंग जोन में साइट अलाट कर दी जाएगी।

सर्टिफिकेट हो रहा है तैयार
लाभान्वित वेंडर्स को साइट अलाट करने का सर्टिफिकेट एसपीआईसी की ओर से तैयार किया जा रहा है, लेकिन अभी कुछ समय लगने की संभावना है। इसलिए टीवीसी ने बैठक में फैसला किया कि उन वेंडर्स को प्रोविजनल प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से प्रदान किया जाएगा। जैसे ही एसपीआईसी की ओर से सर्टिफिकेट छपकर प्राप्त होंगे, वह उन वेंडर्स को देकर प्रोविजनल प्रमाण पत्र वापस ले लिया जाएगा।

प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ पर 50 हजार जुर्माना
टाउन वेंडिंग कमेटी में यह भी फैसला लिया गया कि यदि कोई वेंडर इन प्रमाण पत्रों में से छेड़छाड़ या हेराफेरी व बदलाव करता है तो उनके विरुद्ध पुलिस स्टेशन में पर्चा दर्ज कराया जाएगा और साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। 46 वेंडरों जिनके दस्तावेज में कुछ कमियां होंगी तो अन्य प्रतिवेदन एवं सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन पर विचार करने के लिए गठित सब कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी।


कोट...
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसमें वेंडरों के ड्रॉ के अलावा उनके सर्टिफिकेट बनवाने के अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर फैसला लिया गया है।
-वीएन शर्मा, मेंबर टाउन वेंडिंग कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed